About Us

Millat Network

आज भारतीय मुख्यधारा की मीडिया केवल विशेष व समृद्ध वर्ग के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है. जिसके फलस्वरूप हमारे देश में हाशिए पर खड़े समाज मुसलमान, दलित, किसान, मजदूर की आवाज़ को राष्ट्रीय पटल पर नहीं रखा जा रहा है।

MILLAT NETWORK हाशिए पर खड़े उन्हीं समाज के लोगों की आवाज है। हमारी कोशिश रहती है कि जिन महत्वपूर्ण विषयों पर पूंजीवादी मीडिया घरानों की ‘रूचि’ नहीं होती उसकी जानकारी आप तक पहुंचाई जाए. देश की एक बहुत बड़ी आबादी सच्ची और निष्पक्ष खबरों के अभाव में झूठी और भ्रामक खबरों का सेवन कर सरकार की ग़लत नीतियों के झांसे में आ रही है। ऐसे लोगों तक सही खबरें पहुंचाना ही हमारी जिम्मेदारी है।